Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Jan, 2023 06:39 PM

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन कोई भी अपना माथा पकड़ लेगा। दरअसल, एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद पत्नी और...
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन कोई भी अपना माथा पकड़ लेगा। दरअसल, एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने पति की पिटाई कर दी। ऐसे में पीड़ित पति ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है।

मामला खोराबार क्षेत्र का है। यहां पति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उसके होश उड़ गए और वह आग बबूला हो गया। वह इस कदर गुस्से में आ गया कि मौके पर ही पत्नी की पिटाई शुरु कर दी। पत्नी ने भी पति की पिटाई का विरोध किया और अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की ही पिटाई शुरु कर दी। महिला ने अपने प्रेमी को भगा दिया। पति का आरोप है कि दोनों मिलकर उसका गला दबाकर मार डालने का प्रयास किया। वहीं प्रेमी की पत्नी ने तहरीर दी है कि गांव की एक महिला से उसके पति का अवैध संबंध है।

तहरीर के मुताबिक, रात में उसका पति खाना खाकर चौराहे पर स्थित दुकान पर सोने के लिए गया था। वह महिला के बुलाने पर महिला के घर चला गया। प्रेमी की पत्नी का आरोप है कि उसके पति को गायब कर दिया गया है। इंस्पेक्टर खोराबार कल्याण सिंह सागर ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।