जब क्लासरूम में भिड़ गईं दो महिला टीचर, बच्‍चों के सामने घसीट कर पीटा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 22 Oct, 2022 03:11 PM

when two female teachers clashed in the classroom

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक कंपोजिट विद्यालय उस समय अखाड़ा बन गया जब एक सहायक अध्यापिका ने क्लास रूम में प्रधानाध्यापिका को जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि दबंग सहायक अध्यापिका....

बाराबंकी(अर्जुन सिंह): उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक कंपोजिट विद्यालय उस समय अखाड़ा बन गया जब एक सहायक अध्यापिका ने क्लास रूम में प्रधानाध्यापिका को जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि दबंग सहायक अध्यापिका आए दिन अनावश्यक ही बच्चों की पिटाई करती रहती है। सहायक अध्यापिका को रोका जाता है तो वह दबंगई करती है। आज फिर सहायक अध्यापिका बच्चों की पिटाई कर रही थी, तभी स्कूल में मौजूद प्रधानाध्यापिका ने जब उसे रोका तो वह प्रधानाध्यापिका का गला दबाकर पिटाई करने लगी। इसी दौरान सहायक अध्यापिका की पिटाई से प्रधानाध्यापिका बेहोश हो गई। स्कूल में मौजूद अन्य शिक्षकों ने मामले को किसी तरह शांत कराया। जिसके बाद प्रधानाध्यापिका ने सहायक अध्यापिका के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। विद्यालय में मारपीट के दौरान वहां मौजूद एक शिक्षक ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

PunjabKesariजानकारी मुताबिक पूरा मामला बाराबंकी जिले के विकासखंड देवा क्षेत्र के कक्षा 1 से कक्षा 8 कंपोजिट विद्यालय सिसवारा का है। यहां पर नियुक्त प्रधानाध्यापिका ने सहायक अध्यापिका नेहा रस्तोगी पर पिटाई करते हुए जान से मारने का आरोप लगाया है। प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि सहायक अध्यापिका नेहा रस्तोगी आए दिन अनावश्यक बच्चों को मारते पीटते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। कई बार इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई है। आज फिर से यह सहायक अध्यापिका बच्चों की पिटाई कर रही थी। जब मैंने मना किया तो सहायक अध्यापिका नेहा रस्तोगी ने मेरा गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस घटना के बाद पूरा विद्यालय और बच्चे भयभीत हैं। प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं इस मारपीट के दौरान वहां मौजूद एक शिक्षक ने  इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!