मेरठ में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बवाल, महिला नेत्री ने लगाया गंभीर आरोप

Edited By Ajay kumar,Updated: 13 Dec, 2022 05:06 PM

uproar in congress  bharat jodo yatra in meerut

जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार की सुबह शुरू हुई लेकिन शाम होते-होते यात्रा में उस वक्त बवाल व हंगामा हो गया जब एक महिला नेत्री ने यात्रा के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मेरठ:  जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार की सुबह शुरू हुई लेकिन शाम होते-होते यात्रा में उस वक्त बवाल व हंगामा हो गया जब एक महिला नेत्री ने यात्रा के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष कर रहे थे। यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों व चौराहों से होकर गुजरी। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए। शाम होते-होते इस यात्रा पर सवाल उठने लगे। महिला नेत्री ने यात्रा के नाम पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जिले में कांग्रेस नेता डैमेज कंट्रोल में लगे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यात्रा पर पैसे लिए जाने के आरोप लगने लगे है। इस वीडियो पर विपक्षी नेता निगाह लगाए हुए है और कांग्रेस पर निशाना साधने की तैयारी में है। जैसे ही मामले की जानकारी मेरठ के कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला को लगी तो उन्होंने बताया कि महिला कांग्रेस नेत्री नहीं है। कहा कि महिला के साथ कुछ अन्य नेताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!