घरों में जल आपूर्ति कनेक्शन देने में उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान

Edited By Ajay kumar,Updated: 23 Sep, 2023 07:56 AM

up ranks first in country in providing water supply connections to homes

जल जीवन मिशन के अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि पानी को स्वच्छ करने के लिए क्लोरीन का उपयोग निर्धारित मानक से अधिक नहीं होना चाहिए, इसके लिए संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए।

लखनऊ: जल जीवन मिशन के अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि पानी को स्वच्छ करने के लिए क्लोरीन का उपयोग निर्धारित मानक से अधिक नहीं होना चाहिए, इसके लिए संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए। साथ ही जनमानस को भी जागरूक किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति से सम्बन्धित शिकायतों के लिए टोल फ्री नम्बर को वॉल पेटिंग कर लिखवाया जाए।

PunjabKesari

50 प्रतिशत से अधिक घरों को वाटर कनेक्शन देने में उत्तर प्रदेश टॉप पर
शुक्रवार को संपन्न समीक्षा बैठक में, उन्हें अवगत कराया गया कि जल जीवन सर्वेक्षण में 276.989 अंकों के साथ, 50 प्रतिशत से अधिक घरों को वाटर कनेक्शन देने में उत्तर प्रदेश ने प्रथम स्थान हासिल किया है। राज्य 1.63 करोड़ (62.31 प्रतिशत) से अधिक घरों में नल से पानी पहुंचने लगा है। साल 2020 में प्रदेश जल कनेक्शन के मामले में 13वें स्थान पर था तो 2021 में आठवें और 2022 में 11वें और अप्रैल 2023 तक तीसरे स्थान पर था। लेकिन सितंबर 2023 में उत्तर प्रदेश ने सभी को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। जबकि छत्तीसगढ़ और मेघालय जैसे राज्यों का नंबर यूपी के बाद है।

PunjabKesari

अन्य वर्गो में उत्तर प्रदेश टॉप-3 में शुमार
इसी तरह अन्य वर्गो में उत्तर प्रदेश टॉप-3 में शुमार रहा है। इस कैटेगरी के तहत परफॉर्मर्स में यूपी का सुल्तानपुर तीसरे स्थान पर, जबकि अचीवर्स में बदायूं भी तीसरे पायदान पर रहा है। प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक में 2.62 करोड़ परिवार के सापेक्ष बलकार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहें।



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!