UP Politics: RLD में दरार, 3 वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा; बताई ये वजह

Edited By Harman Kaur,Updated: 29 Nov, 2023 10:44 AM

up politics rift in rld 3 senior officials resigned

UP Politics: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में खासा दखल रखने वाली राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में एक के बाद एक 3 वरिष्ठ पदाधिकारियों के इस्तीफे ने पार्टी में असंतोष के सुर को मुखर किया है। पार्टी की युवा इकाई के राष्ट्रीय सचिव अमित कुमार पटेल....

UP Politics: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में खासा दखल रखने वाली राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में एक के बाद एक 3 वरिष्ठ पदाधिकारियों के इस्तीफे ने पार्टी में असंतोष के सुर को मुखर किया है। पार्टी की युवा इकाई के राष्ट्रीय सचिव अमित कुमार पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी को भेजे इस्तीफे में पार्टी  के उनकी उपेक्षा और भेदभावपूर्ण रवैये का आरोप लगाया है।

PunjabKesari

उन्होंने इस्तीफे की वजह स्पष्ट करते हुए लिखा है कि पार्टी नेतृत्व की निष्क्रियता और नीतियों से आहत होकर वे अपने पद और पार्टी  की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। मंजीत सिंह और आरिफ महमूद को पार्टी  सुप्रीमो जयंत चौधरी का करीबी माना जाता है। पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी  के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी  को हाईजैक कर लिया है। उन्हें न तो टीवी चैनल में डिबेट का हिस्सा बनाया जाता है और न ही उनके फोन को रिसीव किया जाता है।

ये भी पढ़ें....
- टनल से बाहर आए मजदूरों ने PM मोदी से की बातचीत, बताई हैरान कर देने वाली बातें
- शराब पीने से मना करने पर बरातियों ने 2 सगे भाईयों को चाकू से गोद डाला, घटना के 6 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में 6 आरोपी गिरफ्तार


पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय भी उनका फोन नहीं उठाते हैं। पार्टी  नेतृत्व सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों को तवज्जो देता है। ऐसे में पार्टी  में सांस लेना मुश्किल हो गया है। मंजीत सिंह ने कहा कि आरिफ महमूद ने इस विषय में अपना पक्ष रखने के लिए शाम को एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। वह शहर के बाहर हैं। मगर वे प्रेस के सामने अपना पक्ष रखने के लिए समय पर पहुंचने का पूरा प्रयास करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!