Edited By Imran,Updated: 18 May, 2023 12:53 PM

UP Politics News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने ( Omprakash Rajbhar ) आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कर्नाटक से कम भ्रष्टाचार नहीं है। राजभर ने जिले के रसड़ा कस्बे में पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत...
UP Politics News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने ( Omprakash Rajbhar ) आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कर्नाटक से कम भ्रष्टाचार नहीं है। राजभर ने जिले के रसड़ा कस्बे में पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा, "न केवल कर्नाटक में बल्कि उत्तर प्रदेश में भी भ्रष्टाचार है। इसका हल निकालने के लिए हम सब को मिलकर काम करना पड़ेगा।
गठबंधन को लेकर बोले राजभर
उन्होंने कहा, 'मैं पार्टी के सभी नेताओं के साथ बातचीत कर रहा हूं। सत्ता पक्ष और विपक्ष को देश के विकास के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।' अब गठबंधन को लेकर उनके इस बयान से फिर सियासी हलचल बढ़ सकती है। सपा से गठबंधन टूटने के बाद राजभर योगी सरकार के काम की सराहना करते रहे हैं। ऐसे में उनका यह बयान महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें:- Mukhtar Ansari: लखनऊ के आम और केले का स्वाद स्वाद लेने के बोला मुख्तार, कहा- ‘मी लार्ड! शुक्रिया
आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर राजभर ने कहा कि गठबंधन पर फैसला चुनाव से कुछ महीने पहले लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं पार्टी के सभी नेताओं के साथ बातचीत कर रहा हूं। सत्ता पक्ष और विपक्ष को देश के विकास के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।"