अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना, कहा- 'सरकार चलाने वाले खुद वापस ले रहे हैं अपने मुकदमें'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Nov, 2023 09:02 AM

up is ashamed of the actions of bjp government akhilesh yadav

Politics News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि भाजपा सरकार के कारनामों से उत्तर प्रदेश शर्मसार हो रहा है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि हाथरस की बेटी के साथ बलात्कार और हत्या, लखीमपुर खीरी में किसानों की जीप...

Politics News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि भाजपा सरकार के कारनामों से उत्तर प्रदेश शर्मसार हो रहा है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि हाथरस की बेटी के साथ बलात्कार और हत्या, लखीमपुर खीरी में किसानों की जीप चढ़ाकर हत्या, आईपीएस द्वारा वसूली और फिर महीनों फरार रहना, कानपुर में प्रशासन द्वारा गरीब की झोपड़ी पर बुल्डोजर चलाना और अग्निकाण्ड से मौत, बीएचयू में छात्रा के साथ अभद्रता ये सब घटनाएं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में हुई है। इन घटनाओं से प्रदेश आहत है।

सरकार चलाने वाले खुद अपने मुकदमें वापस ले रहे: अखिलेश यादव
मिली जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार चलाने वाले खुद अपने मुकदमें वापस ले रहे हैं। जनता के टैक्स के पैसो से भाजपा का प्रचार कर प्रदेश की छवि को धूमिल कर रहे हैं। प्रदेश की छवि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली में सुधार से बनती है लेकिन भाजपा सरकार ने इन साढ़े 6 सालों में जनहित की सभी व्यवस्थाओं को बर्बाद करने का ही काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाएं चौपट है। भाजपा सरकार ने समाज में नफरत फैलाई है। आपसी भेदभाव किया है। आज महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। किसान, नौजवान, महिलाएं दु:खी है। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। धोखा दिया। भाजपा सरकार अहंकार में चूर है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता अराजक है। गरीबों के साथ अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। लोगों को डेंगू बुखार एवं अन्य बीमारियों तक का इलाज नहीं मिल पा रहा है। लोग डेंगू बुखार से मर रहे हैं। सरकार दवा, इलाज नहीं दे पा रही है। बजट की लूट हो रही है। हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। जनता अब इसे और बर्दास्त करने वाली नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!