UP: रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू, सपा के धर्मेंद्र यादव बैलट पेपर की गिनती में निरहुआ से चल रहे आगे

Edited By Mamta Yadav,Updated: 26 Jun, 2022 09:26 AM

up counting of votes for rampur and azamgarh lok sabha by elections begins

उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पड़े वोटों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। यहां निर्वाचन आयोग कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पड़े वोटों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। यहां निर्वाचन आयोग कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ में बैलेट पेपर की दूसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे राउंड में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ से 1721 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बता दें कि दोनों सीटों पर 23 जून को मतदान को हुआ था। इस दौरान आजमगढ़ में 49.43 फीसदी, जबकि रामपुर में 41.39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। समाजवादी पार्टी (नेताओं) के दो नेताओं-अखिलेश यादव और आजम खां के क्रमश: आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के कारण वहां उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है। फरवरी में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में विधायक चुने जाने के बाद दोनों नेताओं ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर में 63.19 प्रतिशत और आजमगढ़ में 57.56 मतदान दर्ज किया गया था। दोनों सीटों पर हाल ही में हुए उपचुनाव में 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए 35 लाख से अधिक मतदाता मतदान के पात्र थे।

रामपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए घनश्याल सिंह लोधी को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, सपा ने आजम खां की पसंद असीम राजा पर भरोसा जताया। मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) रामपुर से चुनाव नहीं लड़ रही है। वहीं, आजमगढ़ में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ', सपा के धर्मेंद्र यादव और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!