UP ATS ने 50 हजार के इनामी जाली नोट तस्कर को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान में छपे नोटों की करता था सप्लाई

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Jul, 2023 05:16 PM

up ats arrested 50 thousand prize fake note smuggler

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने जाली नोट तस्‍कर गिरोह के 50 हजार रुपए के इनामी सदस्य सुभाष मंडल को शुक्रवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी ...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने जाली नोट तस्‍कर गिरोह के 50 हजार रुपए के इनामी सदस्य सुभाष मंडल को शुक्रवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी सुभाष मंडल (26) की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उनहोंने बताया कि एटीएस की वाराणसी ने जिले के रोहिनया थाना क्षेत्र के मोहनसराय से आज मंडल को गिरफ्तार किया। सुभाष पाकिस्तान में छपे नोटों की सप्लाई प्रयागराज में करता था। 

ये भी पढ़ें...पत्नी की क्रूरता! सो रहे पति को चारपाई से बांधकर कुल्हाड़ी से काटा, फिर नदी में फेंका शव

आरोपी को फिलहाल प्रयागराज के नैनी थाना में रखा गया है और पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मंडल के खिलाफ पुलिस आयुक्तालय, प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना से एक अभियोग के मामले में स्थायी वारंट भी जारी है। इस थाने में दर्ज अन्य मामलों में भी वह वांछित है। उसने बताया कि बांग्लादेश की सीमा पर स्थित विभिन्न राज्यों जाली नोट का उपयोग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रयागराज के नैनी थाने में 11 अगस्त, 2022 को एक मामला पंजीकृत किया गया था।

ये भी पढ़ें... स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लगे पोस्टर, लिखा- यह पागल जहां भी दिखे नजदीकी पागलखाने में भेजें

नैनी थाने में दर्ज इस मामले में मंडल वांछित था। बयान में कहा गया है कि मंडल पाकिस्‍तान में अवैध तरीके से छपे उच्‍च गुणवत्ता के जाली नोट की अपने सहयोगियों की मदद से बांग्लादेश-भारत की अन्‍तरराष्‍ट्रीय सीमा से तस्करी करता था। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!