UP: लाउडस्पीकर से अजान देने जा रहे इमाम समेत 4 लोगों पर हमला, FIR दर्ज

Edited By Umakant yadav,Updated: 18 Oct, 2021 10:12 AM

up 4 people including imam going to give azaan through loudspeaker attacked

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार की शाम एक व्यक्ति ने लाउडस्पीकर पर अजान देने को लेकर मस्जिद के इमाम समेत 4 लोगों पर कथित रूप से हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। कलवारी थाना के क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक सिंह ने बताया कि गांव के प्रधान...

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार की शाम एक व्यक्ति ने लाउडस्पीकर पर अजान देने को लेकर मस्जिद के इमाम समेत 4 लोगों पर कथित रूप से हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। कलवारी थाना के क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक सिंह ने बताया कि गांव के प्रधान शैलेंद्र यादव से उन्हें शिकायत मिली कि गांव में दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट हुई।

सीओ ने बताया कि वहां पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि व्यक्ति ने लाउडस्पीकर से अजान का विरोध किया और अजान के लिए जा रहे इमाम के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि जब अन्य लोगों ने इमाम को बचाने का प्रयास किया तो व्यक्ति ने उन लोगों के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने बताया कि घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है और गांव में तनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!