जन आशीर्वाद यात्रा में बोले केंद्रीय मंत्री - बीवियां 4 हों या 40, बच्चे 2 ही अच्छे, नहीं तो...

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Aug, 2021 04:44 PM

union minister said in gonda  whether the wives

केंद्र और यूपी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली है। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी के...

गोंडा: केंद्र और यूपी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली है। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा गोंडा पहुंची। यात्रा शुरू करने के पहले केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र ने सरकार की योजनाओं का बखान किया।  

वहीं जनसंख्या कानून को लेकर उन्होंने भाकियू नेता गुलाम मोहम्मद पर निशाना साधते हुए कहा कि बीवियां 4 हों या 40, लेकिन 2 बच्चों से ज्यादा हुए तो कानून लागू होगा। उनको सरकार द्वारा बनाए गए कानून का पालन करना होगा। 

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के नेता गुलाम मोहम्मद जौला ने उत्तर प्रदेश सरकार की नई जनसंख्या नीति का मखौल उड़ाते हुए कहा था कि हम मुस्लिम चार शादियां करने के अधिकारी हैं इसलिए नए जनसंख्या कानून के तहत हमें आठ बच्चे पैदा करने की इजाजत मिलनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!