छेड़छाड़ की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई: आहत दो सगी बहनों ने खाया जहर, बिगड़ी हालत

Edited By Ramkesh,Updated: 26 Mar, 2022 05:28 PM

two real sisters ate poison condition deteriorated

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब दो सगी बहनों जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। दरअसल, सगी बहनों से मिलने कई दिनो से छेड़खानी कर रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने परिजनों से की। परिजनों ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस...

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब दो सगी बहनों ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। दरअसल, सगी बहनों से मनचले कई दिनो से छेड़खानी कर रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने परिजनों से की। परिजनों ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। बावजूद भी पुलिस मनचलों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाय। जिससे आहत होकर दोनो बहनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन- फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनकी हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मामले में  एसएसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को  सस्पेंड कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। जहां मथुरा कॉलोनी की रहने वाली दो सगी बहनों से मनचले छेडख़ानी करते थे। जिसका उन्होंने विरोध किया। मामले में परिजनों और पुलिस से शिकायत के बाद उन्हें कोई राहत नहीं मिली। आहत सगी बहनों ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड का प्रयास किया। फिलहाल एसएसपी शिव हरी मीणा ने मामले में संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!