UP Election 2022: बुलंदशहर में कांग्रेस के दो नेताओं ने चुनाव से पहले पार्टी से दिया इस्तीफा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Jan, 2022 07:45 PM

two congress leaders resigned from the party before the elections

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बुलंदशहर क्षेत्र से कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है दोनों ने उम्मीदवार के चयन से नाराज होकर ऐसा किया है।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बुलंदशहर क्षेत्र से कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है दोनों ने उम्मीदवार के चयन से नाराज होकर ऐसा किया है। 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच होने हैं। वोटों की गिनती और परिणाम की घोषणा 10 मार्च को होनी है। चुनावों से ऐन पहले बुलंदशहर जिले में कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्य कांग्रेस समिति के सदस्य शिवपाल सिंह और जिले के महासचिव राहुल वाल्मिकी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

सूचना के अनुसार, शिवपाल सिंह अनूपशहर विधानसभा सीट से टिकट पाना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने वहां से बसपा छोड़कर आए दो बार के विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया। गजेंद्र सिंह पिछले महीने राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए थे, लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस के पाले में आ गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!