रामपुर में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे पलटी तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Feb, 2022 10:53 AM

traumatic accident in rampur speeding car overturned

उत्तर प्रदेश के रामपुर के टांडा कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जिसमें कार सवार एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया...

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर के टांडा कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जिसमें कार सवार एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।

टांडा कोतवाली क्षेत्र के सीकमपुर चौराहे पर हादसा हुआ है। यहां कन्हैया दिवाकर उर्फ बिट्टू गांव सुल्तानपुर पट्टी थाना बाजपुर उत्तराखंड से कन्हैया दिवाकर का लगन चढ़ा कर आ रहे थे। एक गाड़ी में 6 लोग चालक हरेंद्र ठाकुर उम्र 37 वर्ष मृतक पूरन दिवाकर विनोद दिवाकर देवेंद्र सिंह तोमर परमवीर सिंह ठाकुर मुकेश वर्मा सहित 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

पुरन दिवाकर की बेटी गीता का लगन लेकर गए थे, लौटते समय हुआ हादसा हो गया। कल सुल्तानपुर पट्टी से जयंतीपुर मुरादाबाद बारात जानी थी हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर कोतवाली प्रभारी टांडा कोतवाली प्रभारी स्वार क्षेत्राधिकारी स्वार एस.डी.एम, टांडा ए.एस.पी संसार सिंह मौके पर मौजूद घटना की जांच में जुटे हैं। बताया जा रहा है ट्रक में टकराने से हादसा हुआ है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!