व्यापारियों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए यूपी में जल्द गठित होगा व्यापारी कल्याण बोर्ड- भूपेंद्र सिंह चौधरी

Edited By Pooja Gill,Updated: 22 Jun, 2023 03:13 PM

traders welfare board will be

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि सरकार व्यापार और व्यापारी हित में काम कर रही है। यही वजह है कि यूपी में सर्वाधिक निवेश और औद्योगीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द...

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि सरकार व्यापार और व्यापारी हित में काम कर रही है। यही वजह है कि यूपी में सर्वाधिक निवेश और औद्योगीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को बताया कि यूपी में पिछले दिनों हुए स्थानीय निकाय चुनाव में व्यापारियों और उनके संगठन ने विशेष सहयोग दिया। जिससे भाजपा सभी नगर निगमों में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि मिशन 2024 में भी सहयोग अपेक्षित है।

PunjabKesari

बता दें कि, प्रदेश में अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरु कर दी है। भाजपा ने चुनाव में 80 की 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी कार्य में जुटी हुई है। इसी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जिस तरह पिछले चुनाव में सभी के सहयोग से जीत हासिल की। इसी तरह मिशन 2024 में भी सहयोग अपेक्षित है। प्रदेश में सभी सीटें जीतना है, लक्ष्य कर दिया गया है और पार्टी ने काम भी शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः सास से मामूली विवाद के चलते मां ने तीन बेटियों को खिलाया जहर..फिर खुद भी खाई गोलियां, 3 की मौत

PunjabKesari

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम किया। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल नेताओं ने नगर निगम से औद्योगिक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की टैक्स दरें कम कराने पर जोर दिया। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड शीघ्र गठित होगा ताकि व्यापारियों की आवाज सरकार तक पहुंचती रहे। उन्होंने बताया कि बीजेपी संगठन में भी व्यापारियों की भूमिका को बढ़ाया जाएगा। प्रांतीय महामंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल राजेंद्र गुप्ता ने धन्यवाद देते हुए कहा कि व्यापारियों द्वारा हर चुनाव में सक्रिय सहयोग दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!