UP पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव! बोर्ड ने शुरू की OTR प्रणाली, जानिए बोर्ड ने क्यों लागू किया नया नियम

Edited By Ramkesh,Updated: 31 Jul, 2025 02:13 PM

big change in up police recruitment board started otr

उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है, दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव किए है। अब बोर्ड द्वारा विज्ञापित सभी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है, दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव किए है। अब बोर्ड द्वारा विज्ञापित सभी पदों पर आवेदन करने के लिए One Time Registration (OTR) प्रणाली को अनिवार्य कर दिया गया है। बोर्ड के मुताबिक नया नियम 31 जुलाई से यूपी पुलिस भर्ती वोर्ड में लागू होगा। 

 31 जुलाई 2025 से OTR प्रणाली सभी भर्तियों में अनिवार्य रूप से लागू 
 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। इस नई व्यवस्था के तहत उम्मीदवारों को केवल एक बार अपना विवरण पंजीकृत करना होगा। इसके बाद भविष्य की भर्तियों के लिए अलग-अलग विवरण भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे आवेदन प्रक्रिया काफी सहज और त्वरित हो जाएगी।

पारदर्शिता और सुविधा को प्राथमिकता
बोर्ड के अनुसार, OTR प्रणाली का उद्देश्य है कि भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, अभ्यर्थी-हितैषी और तकनीकी रूप से मजबूत हो। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जाकर अपना OTR प्रोफाइल बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वेबसाइट पर FAQ सेक्शन और वीडियो गाइड भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझने में कोई कठिनाई न हो। जो उम्मीदवार तकनीकी या अन्य किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, वे हेल्पलाइन नंबर 1800 9110 005 पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

24,000 से अधिक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
भर्ती बोर्ड ने यह भी संकेत दिए हैं कि जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस में 24,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जानकारी के अनुसार, 60,244 सिपाही पदों की भर्ती के बाद यह अगली बड़ी भर्ती होगी। पहले यह प्रक्रिया अप्रैल 2025 में शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से इसमें देरी हुई। अब डीजीपी मुख्यालय ने बोर्ड को नई भर्तियों के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। इसमें शामिल पद इस प्रकार हैं:

सिपाही (कुल 19,220 पद)

पीएसी: 9837 पद

महिला पीएसी वाहिनी: 2282 पद

नागरिक पुलिस: 3245 पद

पीएसी/सशस्त्र पुलिस: 2444 पद

विशेष सुरक्षा बल (SSF): 1341 पद

घुड़सवार पुलिस: 71 पद

उप निरीक्षक (SI): 4543 पद
बोर्ड ने इन पदों के लिए तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही भर्ती विज्ञापन जारी किया जाएगा। यह निर्णय उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। OTR प्रणाली के लागू होने से न केवल आवेदन प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि भर्ती में पारदर्शिता और निष्पक्षता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!