मस्जिद में बच्चे के साथ सामूहिक कुकर्म, 'दानिश' और 'सद्दाम' ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया बेहोश, फिर किया यौन शोषण; पुलिस ने अब तक नहीं की कोई गिरफ्तारी

Edited By Purnima Singh,Updated: 01 Aug, 2025 02:32 PM

mass rape of a child in a mosque

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से धर्म और इंसानियत दोनों को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला जिले के निवाड़ा गांव का है .....

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से धर्म और इंसानियत दोनों को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला जिले के निवाड़ा गांव का है। जहां 20 जुलाई 2025 को तकिया वाली मस्जिद में जहां चल रही इस्लामिक जमात में एक किशोर भी शामिल था। जमात में ही शामिल दानिश और सद्दाम नामक दो युवकों ने पहले तो किशोर को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए। फिर उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश करने के बाद दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से किशोर के साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया। 

किशोर की आपबीती सुन परिजनों के उड़े होश 
दरिंदगी के इस खेल के बाद किशोर की तबीयत बिगड़ने पर बात घर तक पहुंची, तो परिजन मस्जिद पहुंच गए। वहां से बेहोशी की हालत में किशोर को घर लाया गया। होश आने पर किशोर की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित किशोर ने बताया, "मैं जमात में गया था जहां दानिश और सद्दाम ने मुझे कोल्डड्रिंक दी, जिसके बाद मैं बेहोश हो गया और फिर मेरे साथ गलत काम किया। जिससे मेरी तबियत बिगड़ गई थी।" 

न्याय की लड़ाई में परिवार पर दबाव
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जब पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए कदम बढ़ाया, तो मस्जिद से जुड़े कुछ लोगों ने मामले को दबाने का प्रयास किया। परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज न कराने का दबाव बनाया गया। साथ ही समझौता करने की सलाह दी गई। हालांकि, परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए 25 जुलाई को शहर कोतवाली में हैवानियत को अंजाम देने वाले दानिश और सद्दाम के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करवा दी। 

पुलिस को सूचित करने पर भी नहीं हुई कोई गिरफ्तारी 
पीड़ित के पिता ने बताया, "मेरा बेटा जमात में गया था जहां उसके साथ गंदा काम किया गया। हम पर शिकायत दर्ज ना कराने का दबाव बनाया गया। हमने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।" 

पुलिस ने 'एक्स' पर कही कार्रवाई की बात 
हालांकि, पुलिस ने अपने सरकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है, लेकिन ऑन कैमरा पूरे मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सबसे विचलित करने वाली बात है कि जिस जगह पर नमाज़ पढ़ी जाती है और दुआएं मांगी जाती हैं, वहीं दो हैवानों ने एक मासूम के साथ ऐसा घिनौना पाप किया और फिर भी मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!