Edited By Umakant yadav,Updated: 13 Aug, 2021 01:17 PM

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए टोक्यो ओलंपिक में जीतने वाले खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। सरकार टोक्यो ओलंपिक-2020 में पदक जीतने वाले हर भारतीय खिलाड़ी को सम्मानित करेगी। इसके तहत स्वर्ण पदक पाने वालों...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए टोक्यो ओलंपिक में जीतने वाले खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। सरकार टोक्यो ओलंपिक-2020 में पदक जीतने वाले हर भारतीय खिलाड़ी को सम्मानित करेगी। इसके तहत स्वर्ण पदक पाने वालों को सर्वाधिक 2 करोड़, रजत पदक पाने वालों को 1.5 करोड़ और कांस्य पदक पाने वालों को 1 करोड़ की धनराशि दी जाएगी। साथ ही ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को भी 50-50 लाख का इनाम दिया जाएगा।
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार यूपी से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को भी इनाम देकर सम्मानित करेगी। इसके तहत यूपी के 8 खिलाड़ियों को 25-25 लाख की धनराशि देगी। कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के कुल 19 खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी ने बताया कि महिला हॉकी टीम के मुख्य प्रशिक्षक को 25 लाख रुपये तथा टीम के अन्य सदस्यों को 10-10 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
अवस्थी के अनुसार वाराणसी जनपद के हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय को 25 लाख रूपय की अतिरिक्त राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रूपये की अतिरिक्त धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। कुश्ती के लिए दीपक पुनिया को 50 लाख रूपये, गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक को 50 लाख रूपये की राशि दी जाएगी।