UP में आंधी-तूफान का अलर्ट, बदायूं, जालौन, रामपुर सहित इन राज्यों में बरस सकते हैं ओले

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 May, 2023 10:46 AM

thunderstorm alert in up hail may rain in these states including

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम की फिजा बदली हुई है। मई महीने में ठंड का अहसास हो रहा है। इस बीच यूपी के करीब सभी जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बदायूं, जालौन, रा...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम की फिजा बदली हुई है। मई महीने में ठंड का अहसास हो रहा है। इस बीच यूपी के करीब सभी जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बदायूं, जालौन, रामपुर, शाहजहांपुर, इटावा, कन्नौज, लखीमपुर खीरी सहित कई जिलों में ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
PunjabKesari
मौसम विभाग का कहना है कि 5 दिनों तक मौसम यूं ही बना रहेगा। मौसम खराब होने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ रही है। अब 3 से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के आसार हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि 40 से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस साल अप्रैल में दिल्ली सहित आसपास के अन्य राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, मई में भी कुछ ऐसा ही मौसम रहेगा।
PunjabKesari
मौसम विभाग के मुताबिक, नोएडा का आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बूंदा-बांदी के भी आसार हैं। चार मई तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तामपान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!