किसान नेता राकेश टिकैत को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Umakant yadav,Updated: 27 Dec, 2020 10:56 AM

threatened to kill farmer leader rakesh tikait over phone

कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी है। इस संबंध में टिकैत ने स्थानीय कौशांबी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

गाजियाबाद: कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी है। इस संबंध में टिकैत ने स्थानीय कौशांबी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

किसान नेता ने बताया कि शनिवार शाम 4:30 बजे उनके फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि वह किसान आंदोलन के मंच से मंदिरों के संबंध में टिप्पणी कर रहे हैं। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए कितने हथियार चाहिए एकत्र कर लें, क्योंकि उनकी हत्या कर दी जाएगी। फोन पर मिली धमकी के बाद राकेश सिंह टिकैत ने देर शाम पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में एक लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि राकेश सिंह टिकैत की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। उन्होंने बताया कि जिस नंबर से उन्हें धमकी देने वाला कॉल किया गया है वह बिहार से संबंधित है जिसकी जांच की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!