अखिलेश यादव बोले- नकारात्मक राजनीति करने वाले को मैनपुरी की तरह सफाया करेगी जनता

Edited By Ramkesh,Updated: 11 Dec, 2022 01:40 PM

those who do negative politics the public will wipe them out like this

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी लोक सभा सीट पर ऐतिहासिक जीत के बाद  भोगांव में सपा कार्यकर्ताओं से भेंट करने पहुंचे। इस दौरान मैनपुरी जनता का धन्यवाद किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी...

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी लोक सभा सीट पर ऐतिहासिक जीत के बाद  भोगांव में सपा कार्यकर्ताओं से भेंट करने पहुंचे। इस दौरान मैनपुरी जनता का धन्यवाद किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ और नफरत की राजनीति करती है उसके दिन अब लद गए हैं नकारात्मक जो राजनीति करते हैं जनता उनका इसी तरह सफाया करेगी।

PunjabKesari

मैनपुरी की जनता ने भाजपा की आंखें खोल दी
उन्होंने कहा कि डॉक्टर लोहिया और अंबेडकर की विचारधारा को समाजवादी लोग और आगे लेकर जाएंगे। झूठ बेरोजगारी और महंगाई करने वाले अब इसी तरीके से उनका सफाया होगा। उन्होंने कहा कि  इस जीत से समाजवादी विचारधारा को एक नई ऊर्जा मिली है। मैनपुरी की जनता ने यह दिखा दिया है, समाजवादी पार्टी को सभी वर्गों ने वोट दिया है मैनपुरी की जनता ने भाजपा की आंखें खोल दी हैं और उन्हें अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए। 

PunjabKesari
ये संदेश 2024 के लिए है जो चूक 2022 में हुई 2024 में न हो: अखिलेश 
अखिलेश ने कहा कि वह जिस तरीके के आरोप हम पर लगा रहे हैं महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार इन सब कारणों से भाजपा की हार हुई है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने यहां नेता जीको सच्ची श्रद्धांजलि दी, सरकार के लोग जितनीं सख्ती कर सकते थे की, कार्यकर्ताओं को जितना परेशान कर सकते थे किया। उन्होंने ने कहा लड़ाई लंबी है।  ये संदेश 2024 के लिए है जो चूक 2022 में हुई 2024 में न हो।  उन्होंने कहा कि बीजेपी के अच्छे दिन हों न हो लेकिन समाजवादियों के आने वाले समय में अच्छे दिन आ रहे है। 

PunjabKesari


नवनिर्वाचित सांसद डिंपल बोलीं- यह ऐतिहासिक जीत,मैनपुरी की जनता की जीत है
नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव ने खड़े होकर 1 मिनट के लिए नेताजी के सम्मान में सभी लोगों ने एक 1 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मुलायम सिंह यादव के नाम पर और काम पर लड़ा गया था जिसमें डिंपल यादव को भारी बहुमत से जीत हासिल हुई। भोगांव विधानसभा ने इतिहास रचा है क्योंकि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पहली बार जीत यहां पर दर्ज की है।  डिंपल यादव ने कहा कि भोगांव विधानसभा ने एकजुट होने का संदेश भी दिया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है।मैनपुरी की जनता की जीत है। 

व्यापारियों को डराने के लिये पड़ रहे हैं जीएसटी के छापे: अखिलेश
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव के मद्देनजर व्यापारियों को डराने के लिये जीएसटी के छापे डाले जा रहे हैं।  यादव ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में व्यापारियों के यहां पड़ रहे जीएसटी के छापों का सीधा सम्बंध निकाय चुनावों से है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पता है कि व्यापारी निकाय चुनाव में उनके खिलाफ वोट देने जा रहे हैं,इसलिए व्यापारियों को डराने के लिए यह छापे पड़ रहे हैं।   डिम्पल यादव की रिकॉडर् जीत पर गदगद सपा अध्यक्ष ने सत्तारूढ दल पर कटाक्ष किया कि अब मैनपुरी में भाजपा से कोई टिकट की मांग भी नहीं करेगा। मैनपुरी में लोगों ने जाति और धर्म से उठकर समाजवादी पार्टी को वोट देकर नेता जी (मुलायम सिंह यादव) को श्रद्धाजंलि दी है। 

भाजपा को मंहगाई,बेरोजगारी,भ्ष्टरचार दिखाई नहीं देता 
मैनपुरी में सैनिक स्कूल,इंजीनियरिंग कालेज ,फोर लेन से सभी निकटवर्ती शहरों को जोड़ने आदि का काम नेता जी ने ही कराया है। यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैनपुरी में हजारों की संख्या में अर्धसैनिक बल की तैनाती से भी भाजपा को कोई फायदा नहीं हुआ। जनता से बड़ा कोई नहीं है। इस चुनाव में सरकार ने देख लिया कि कितनी भी कोशिश कर लो ,कितना भी फोर्स लगा लो ,पर जनता जो चाहेगी वही होगा। उन्होंने कहा कि मंहगाई,बेरोजगारी,भ्ष्टरचार बड़े मुद्दे हैं पर सरकार को यह मुद्दे दिखाई नहीं देते।

मैनपुरी की इस पावन भूमि की सेवा करने का जनता ने दिया अवसर 
समाजवादी पार्टी अब पूरे प्रदेश में इन मुद्दों के साथ जनता के बीच जायेगी। इससे पूर्व भोगांव में आयोजित धन्यबाद कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि वह लोगों से जुड़कर उनको धन्यबाद दे रहे हैं। मैनपुरी से जो सन्देश पूरे प्रदेश में गया है उसी पर अब पार्टी काम करेगी। इस चुनाव में महिलाओं और नौजवानों ने जो समर्थन दिया है वह उनके लिए एक प्रेरक के तौर पर है।  इस अवसर पर डिम्पल यादव ने कहा कि वह मैनपुरी के विकास के लिए हमेशा समर्पित रहेंगी और मैनपुरी उनका घर है। अब नेता जी हमारे बीच नहीं हैं पर मैनपुरी के कण-कण में नेता जी हैं और मैनपुरी की इस पावन भूमि की सेवा करने का जो अवसर उन्हें मैनपुरी की जनता ने दिया है उसके लिए वह कृतार्थ हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!