महिला ने दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मियों पर लगाया गैंगरेप का आरोप, SP सिटी ने कहा- ये आरोप गलत है

Edited By Ajay kumar,Updated: 02 Dec, 2022 06:59 PM

the woman accused 3 policemen including the inspector of gangrape

नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 44 दिन बाद जेल से जमानत पर छूटकर आने के बाद गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर नौचंदी थाने के एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 44 दिन बाद जेल से जमानत पर छूटकर आने के बाद गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर नौचंदी थाने के एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। वहीं, एसपी सिटी ने महिला के आरोपों को गलत बताया है। महिला के अनुसार 45 दिन पहले नौचंदी मैदान में कूड़ा बीनने वाले लोगों का प्रदर्शन चल रहा था। वह बिजली बंबा की रहने वाली है और सोशल समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा है।

प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर वह भी कूड़ा बीनने वाले लोगों को अपना समर्थन देने पहुंची थी। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर पुलिस वहां पहुंची और उन्हें भी हिरासत में लेकर थाने ले आई। रात में उन्हें थाने पर रखा गया और अगले दिन जेल भेज दिया गया। 44 दिन बाद जेल से जमानत पर छूटकर आई महिला गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। यहां, सीओ कैंट रूपाली राय लोगों की समस्याएं सुन रही थी। महिला ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि रात में थाने पर रखने के दौरान एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

छोड़ने के नाम पर बेटी से लिए पैसेः महिला 
महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी से उसे छोड़ने के नाम पर पैसे भी लिए गए। पीड़िता ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसपी सिटी मेरठ पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि थाने पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। कैमरों की जांच कराई जायेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!