IPL से Dhoni Retirement पर सस्पेंस खत्म, CSK ने किया Mahi के फ्यूचर प्लान का खुलासा! बताया- 2026 में MSD खेलेंगे या नहीं?

Edited By Purnima Singh,Updated: 17 May, 2025 06:01 PM

the suspense over dhoni s retirement from ipl ends

महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि भावना हैं, खासकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए। 43 साल की उम्र में भी जब ज्यादातर खिलाड़ी रिटायरमेंट की राह देख रहे होते है .........

UP Desk : महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि भावना हैं, खासकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए। 43 साल की उम्र में भी जब ज्यादातर खिलाड़ी रिटायरमेंट की राह देख रहे होते हैं, धोनी अभी भी मैदान पर डटे हुए हैं। लेकिन आईपीएल 2025 में चेन्नई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है-क्या ये धोनी का आखिरी सीजन होगा?

धोनी के भविष्य को लेकर उठ रहे हैं सवाल
धोनी की कप्तानी में CSK ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है, लेकिन इस बार टीम की रफ्तार धीमी रही। खुद धोनी का फॉर्म भी कुछ खास नहीं रहा, जिससे टीम में उनकी मौजूदगी पर चर्चा शुरू हो गई है। इसके बावजूद 'थाला' के चाहने वालों का जोश कम नहीं हुआ। फैंस की निगाहें अब टीम के बचे दो मुकाबलों पर नहीं, बल्कि धोनी के फैसले पर टिकी हैं-क्या वो अगली बार फिर पीली जर्सी में नजर आएंगे?

रिपोर्ट से जगी उम्मीद
एक रिपोर्ट ने CSK और धोनी फैंस के बीच नई उम्मीद जगा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजी के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि धोनी अभी भी टीम को पूरी तरह छोड़ने के मूड में नहीं हैं। उनका अनुभव और नेतृत्व क्षमता टीम के लिए अब भी बेहद अहम मानी जा रही है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि धोनी आईपीएल 2026 में भी मैदान पर उतर सकते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!