उल्टा तिरंगा बांट रहे भाजपा नेताओं पर सपा ने कसा तंज, कहा- 'करना तिरंगे का अपमान, बना भाजपा की पहचान'

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Aug, 2022 05:57 PM

the sp took a jibe at the bjp leaders distributing

स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया हर घर तिरंगा तहत भाजपा के नेता घर-घर जा कर राष्ट्रीय ध्वज लोगों को सौंप रहे हैं। इसी अभियान के चलते यूपी के इटावा से एक मामला सामने आया है। यहां पर भाजपा नेता लोगों के घर जा कर उन्हें उल्टा तिरंगा...

इटावाः स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया हर घर तिरंगा तहत भाजपा के नेता घर-घर जा कर राष्ट्रीय ध्वज लोगों को सौंप रहे हैं। इसी अभियान के चलते यूपी के इटावा से एक मामला सामने आया है। यहां पर भाजपा नेता लोगों के घर जा कर उन्हें उल्टा तिरंगा देते हुए तस्वीरें खीच रहे हैं। जब ऐसे एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो विपक्षी नेताओं ने इस पर तंज कसने शुरु कर दिए।

 

बता दें कि इस घटना पर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी नेताओं पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘करना तिरंगे का अपमान, बना भाजपा की पहचान। इटावा में भाजपा नेता हर घर तिरंगा अभियान के नाम पर कर रहे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, शर्मनाक। राष्ट्रवाद को चुनावी मुद्दा बनाने वाले भाजपाइयों को तिरंगा सीधा पकड़ना नहीं आता।

 

उन्होंने लिखा ‘जब भीतर से तिरंगे का ना हो सम्मान तो भला कैसे सीधा पकड़ें। लखीमपुर में भाजपा विधायक उल्टा राष्ट्रीय ध्वज पकड़कर फोटो खिंचवा रहे हैं, शर्मनाक! दिखावे के लिए झंडा अभियान चलाने वाले भाजपाई नेता रोज “तिरंगे” को कर रहे अपमानित। झूठी पार्टी का झूठा राष्ट्रवाद।

 

वहीं चित्रकूट में भाजपा जिला अध्यक्ष के पैरों के पास पड़े राष्ट्रीय ध्वज को लेकर समाजवादी पार्टी ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया है। सपा ने लिखा, पैरों पर रख तिरंगे को अपमानित कर रहे भाजपाई! चित्रकूट में भाजपा जिला अध्यक्ष के पैरों के पास पड़ा राष्ट्रीय ध्वज, वो फोटो खिंचवाने में मस्त, शर्मनाक!असल राष्ट्रवाद की शिक्षा ग्रहण करें भाजपा के लोग, देश के सम्मान के साथ ना हो समझौता। प्रतिदिन खुल रही झूठे देश प्रेमियों की पोल।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!