उत्तर भारतीयों का अपमान बर्दाश्त नहीं: अखिलेश यादव

Edited By Pooja Gill,Updated: 05 Jul, 2025 02:18 PM

insult of north indians will not be

लखनऊ: महाराष्ट्र में हिन्दी भाषा के मामले में मारपीट की निंदा करते हुए कहा कि देश की सभी भाषाओं का सम्मान होना चाहिए मगर हिन्दी भाषी लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र...

लखनऊ: महाराष्ट्र में हिन्दी भाषा के मामले में मारपीट की निंदा करते हुए कहा कि देश की सभी भाषाओं का सम्मान होना चाहिए मगर हिन्दी भाषी लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र में हिन्दी भाषा का विरोध सही नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसे राजनीतिक मुद्दा बना रही है जो गलत है। भाजपा की मंशा समाज में खाई पैदा कर राजनीतिक लाभ उठाना है।

'देश में सदभावना का माहौल बनेगा'
सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को मराठी, गुजराती, कन्नड़, उर्दू और तमित समेत सभी प्रांतों की भाषाओं के उत्थान और प्रचार प्रसार के लिये बड़े बजट का प्रावधान करना चाहिये। बड़ी संख्या में लोग रोजगार और पर्यटन के लिये एक से दूसरे राज्य में जाते है। भाषा और संस्कृति की आपसी समझ बूझ से देश में सदभावना का माहौल बनेगा और कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

लाखों युवक विदेशों में रोजगार के लिये जाते हैः अखिलेश 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश के लाखों युवक विदेशों में रोजगार के लिये जाते हैं। हाल ही में अमेरिका से कई भारतीय जंजीरों में बांध कर वापस भेजे गये। यह सरकार की विफलता का प्रमाण है। इस अवसर पर उन्होने लखीमपुर खीरी में 23 जून को तेंदुए से लोहा लेने वाले वीर श्रमिक और उसके परिवार का सम्मान किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!