Edited By Harman Kaur,Updated: 12 Sep, 2023 04:15 PM

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक के निकाह से महज कुछ घंटे पहले चोरी के केस में उसे पुलिस उठा कर थाने ले गई.....
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक के निकाह से महज कुछ घंटे पहले चोरी के केस में उसे पुलिस उठा ले गई। जिससे शादी समारोह में हड़कंप मच गया। इसके बाद लड़की का निकाह दुल्हे के बड़े भाई के साथ करा दिया गया।
निकाह से कुछ घंटे दुल्हे को उठा ले गई पुलिस
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के रोरावार थाना क्षेत्र का है। जहां की निवासी लड़की का निकाह हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ निवासी फैसल से 11 सितंबर को होना तय हुई था। वहीं, बीते सोमवार को निकाह के दिन दूल्हा और दुल्हन पक्ष ने सारी रस्में पूरी की। इसके बाद देर शाम बारात हाथरस के सिकंद्राराऊ से अलीगढ़ के लिए निकली। जैसे ही बारात हाथरस की सीमा पार कर अलीगढ़ जिला के एटा मार्ग के टोल प्लाजा पर पहुंची तो दुल्हे की कार को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस दूल्हे फैसल को पकड़ कर अकराबाद थाने ले गई, जिससे शादी समारोह में हड़कंप मच गया। चारों तरफ बारातियों की बीच तरह-तरह की बातें होने लग गई। वहीं, दुल्हे के माता-पिता पुलिस के आगे बेटे को छोड़ने की गुहार लगाने लग गए लेकिन पुलिस अपनी कार्रवाई करती रही। बताया जा रहा है कि इसके बाद लड़की का निकाह दुल्हे के बड़े भाई के साथ करा दिया गया।
निकाह से पहले दुल्हे ने किया था ये कांड
पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले अकराबाद थाना क्षेत्र के कासिमपुर में एक शराब के ठेके से 35 पेटी शराब समेत अन्य सामान चोरी हो गया था। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस काफी दिन से तलाश रही थी। इसमें फैसल भी शामिल था। वहीं, सोमवार को पुलिस को सूचना मिली की चोरी की घटना को अंजाम देने वाला फैसल निकाह करने अलीगढ़ जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फैसल को गिरफ्तार कर थाने ले गई और फैसल दूल्हा बनता बनता रह गया।