सुहागरात पर नई दुल्हन ने किया ऐसा घिनौना कांड, अब पूरी जिंदगी दूल्हे को नहीं आएगी चैन की नींद...

Edited By Pooja Gill,Updated: 24 Jun, 2023 01:42 PM

the new bride did such a heinous

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात पर एक ऐसा शर्मनाक काम कर दिया कि दूल्हे के होश ही उड़ गए। दरअसल, जहां पर एक दूल्हा दुल्हन की शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ने अपने पति...

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात पर एक ऐसा शर्मनाक काम कर दिया कि दूल्हे के होश ही उड़ गए। दरअसल, जहां पर एक दूल्हा दुल्हन की शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ने अपने पति और ससुरालियों को नशीली गोलियां दे दी और एक लाख रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई। जब ससुराल वालों को लुटेरी दुल्हन का पता चला तो उन्होंने उसके घर जाकर देखा। लेकिन घर में कोई भी मौजूद नहीं था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

PunjabKesari

बता दें कि यह मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके का है। जहां पर ससुरालियों को नशीली गोली देकर लुटेरी दुल्हन एक लाख रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई। इसके बाद ससुराल वाले दुल्हन के मायके वालों के यहां पहुंचे तो पता चला कि वह भी किराये पर रहते थे और रात में ही मकान छोड़कर चले गए। इसके बाद पीड़ित जाहिद शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा और लुटेरी दुल्हन और उसके मायके वालों पर कार्रवाई की मांग की। जाहिद ने बताया कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहता है। बड़ा भाई अपने परिवार के साथ बाहर रहता है।

यह भी पढ़ेंः हे भगवान! दामाद संग लिव इन में रहने की जिद पर अड़ी महिला, पति के समझाने पर भी नहीं मानी...बन गई बेटी की सौतन

PunjabKesari

पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति उनके यहां पर रिश्ता लेकर आया। युवती दिल्ली की रहने वाली थी। दोनों परिवारों की रजामंदी से 15 जून उनका निकाह हो गया। निकाह वाली रात दुल्हन किसी से फोन पर बात कर रही थी। जब उसने पूछा कि किसका फोन है तो उसने उसे बातों में उलझा दिया। देर रात दुल्हन ने खाना बनाया और सभी को खिलाया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। सुबह उनकी आंख खुली तो दुल्हन वहां नहीं थी। अलमारी में रखे एक लाख रुपये और जेवरात समेत अन्य सामान भी गायब था।उन्होंने दुल्हन की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिवार के सम्मान को देखते हुए उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत नहीं की थी। लेकिन अब थाने में शिकायत दर्ज कर दूल्हे ने न्याय की गुहार लगाई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!