जुलूस कांड से सुर्खियों में आए गैंगस्टर धर्मेंद्र यादव की बढ़ती जा रही मुश्किलें, दो मकान समेत कुर्क होगी संपत्ति

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 24 Jul, 2021 07:32 PM

the increasing problems of gangster dharmendra yadav who came

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी पुलिस प्रदेश में अपराध व अपराधियों को लेकर सख्त है। इसी क्रम में योगी की पुलिस माफियाओं पर शिकंजा

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी पुलिस प्रदेश में अपराध व अपराधियों को लेकर सख्त है। इसी क्रम में योगी की पुलिस माफियाओं पर शिकंजा कसती जा रही है। इसी क्रम में जूलुस कांड से सुर्खियों में आए जिला बदर गैंगस्टर भाग्यनगर प्रथम से सपा जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। जहां जिला प्रशासन ने धर्मेंद्र यादव की दो मकान समेत संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें कुर्क किए जाने की तैयारी शुरू कर दी है।

बता दें कि जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार वर्मा ने यादव की चल अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं अधिकारियों के अनुसार धर्मेंद्र यादव के औद्योगिक नगर दिबियापुर में सहायल रोड पर स्थित दो मकान का पता चला हैं। जिनकी कीमत 42 लाख से अधिक है। इसके अलावा 6.30 लाख से ज्यादा रुपये कीमत की मां के नाम खरीदी गई है तथा पिता के नाम खरीदा गया ट्रक गैंगस्टर धर्मेंद्र की संपत्तियों में शामिल है। उसकी दो बाइकें व कुछ अन्य संपत्ति भी कुर्क करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसमें उसके आवासीय प्लाट, भूमि व वाहन शामिल हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!