नहीं थम रही दरिंदगी! बलिया में 17 साल की लड़की को अगवा कर किया दुराचार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Jul, 2023 06:35 PM

the cruelty is not stopping 17 year old girl kidnapped

जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनु...

बलिया: जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की किशोरी 12 जुलाई को लापता हो गयी। 
PunjabKesari
इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर 13 जुलाई को थाना क्षेत्र के ही नारायण पाली गांव निवासी धनु कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अगवा) व 504 (शांति भंग के इरादे से जानबूझकर उकसाना) में नामजद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि किशोरी ने 26 जुलाई को वापस आने के बाद बताया कि धनु ने उसे अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया है। 
PunjabKesari
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराएं 366 (इच्छा के विरूद्ध विवाह के लिए अपहरण) व 376 (दुष्कर्म) व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम जोड़ा है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस आनंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी धनु कुमार को थाना क्षेत्र के चांदपुर चट्टी से शुक्रवार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!