कारोबारी की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, पति-पत्नी में किसी बात को लेकर हुआ था विवाद

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Mar, 2022 07:14 PM

the businessman s wife gave her life by hanging this was the reason

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 76 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले एक कारोबारी की पत्नी ने मानसिक तनाव के चलते घर के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।...

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 76 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले एक कारोबारी की पत्नी ने मानसिक तनाव के चलते घर के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 113 के थाना अध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि सेक्टर 76 स्थित प्रिंसले स्टेट सोसायटी में रहने वाले विकास व्यापार करते हैं, लेकिन बीती रात उनकी 31 वर्षीय पत्नी रिचा ने मानसिक तनाव के चलते घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मृतका अपने पति के व्यापार में साझेदार थी। मृतका के परिजनों ने इस मामले में पति पर आरोप लगाए है। पुलिस ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के एक दल द्वारा करवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर इस मामले में मृतका के परिजन कोई शिकायत करते हैं, तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!