नर्म पड़े राकेश टिकैत के तेवर, कहा- संघर्ष से समाधान की ओर जा रहा है आंदोलन

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Dec, 2021 05:37 PM

the attitude of rakesh tikait softened said  the movement

किसान आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के तेवर नर्म पड़ते नजर आ रहे हैं। टिकैत ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि आंदोलन अब संघर्ष से समाधान की ओर जा रहा है...

गाजियाबाद: किसान आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के तेवर नर्म पड़ते नजर आ रहे हैं। टिकैत ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि आंदोलन अब संघर्ष से समाधान की ओर जा रहा है।

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कल कुछ बिंदू बना कर दिए गए थे, सरकार से उन बिंदुओं पर बात होनी है अगर उन तमाम बिंदुओं पर बात बन जाती है तो आंदोलन समाप्त होना ही है। कोई भी आंदोलन हो तो समाप्त होता ही है, लेकिन जिन बिंदुओं पर हमने बात की है। उन बिंदुओं पर समाधान होता है तभी आंदोलन समाप्ति की ओर चलेगा।

बता दें कि सरकार ने किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी और किसान आंदोलन के दौरान मौत का शिकार हुए किसानों के परिजनों को मुआवजे जैसी मांगों पर नरम रुख दिखा है। वहीं इस पर राकेश टिकैत ने इस अच्छा कदम करार देते हुए कहा कि इस पर हम भी (किसान नेता) सकारात्मक रुख अपनाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!