प्रेमिका की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Jun, 2026 08:52 PM

the accused of murdering his girlfriend was injured in an encounter while trying

प्रेमिका की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान एक कथित मुठभेड़ में घायल हो गया। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती की उसके प्रेमी द्वारा गर्भवती होने के बाद कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी और...

लखनऊ: प्रेमिका की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान एक कथित मुठभेड़ में घायल हो गया। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती की उसके प्रेमी द्वारा गर्भवती होने के बाद कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी और युवती का कंकाल लखनऊ के बाहरी इलाके में एक वन क्षेत्र में मिला था। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान वह एक कथित मुठभेड़ में वह घायल हो गया। 

कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी छात्रा 
पुलिस के अनुसार युवती सीतापुर जिले की रहने वाली थी और वह 25 मई को कॉलेज जाने के लिए अपने घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस के अनुसार बाद में संदना पुलिस थाने में अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और सीतापुर जिले के निवासी विशाल पाल से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार जांचकर्ताओं के अनुसार, विशाल और युवती के बीच संबंध था और युवती गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर शादी और गर्भावस्था से संबंधित विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने शव कंकाल की हालत में किया था बरामद
पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा दी गई जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, संदना पुलिस वन क्षेत्र में पहुंची। पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान, पुलिस ने कथित तौर पर पीड़िता द्वारा पहने गए कपड़े, एक चप्पल, खोपड़ी जैसा कंकाल का अवशेष, हड्डियां और बाल बरामद किए। अधिकारियों ने कहा कि मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों ने बरामद कपड़ों और अन्य अवशेषों की पहचान की। पुलिस ने कहा कि शव कंकाल की हालत में बरामद किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और एक फोरेंसिक टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए।

पोस्टमॉर्टम जांच के लिए भेजा 
अधिकारियों ने कहा कि अवशेष को पोस्टमॉर्टम जांच के लिए भेज दिया गया है, जबकि जरूरत पड़ने पर डीएनए प्रोफाइलिंग और अन्य फोरेंसिक परीक्षण किए जाएंगे। सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने कहा कि मामले के सिलसिले में विशाल पाल को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान कथित तौर पर उसने युवती की हत्या करने की बात कबूल कर ली। 

आरोपी बदमाश  के पैर में लगी गोली 
अधिकारी ने कहा कि शनिवार को, जब संदाना पुलिस की एक टीम आरोपी को अपराध से जुड़े सबूत बरामद करने के लिए ले जा रही थी, तो उसने शौच जाने की अनुमति मांगी और कथित तौर पर पिस्तौल छीनकर और पुलिस टीम पर गोलीबारी करके भागने का प्रयास किया। सिंह ने कहा कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और आरोपी के पैर में गोली लगी, बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी की निशानदेही पर महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए गए हैं और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!