चौथे चरण का रुझान देखने के बाद 'टीपू' साइकिल से ही लंदन जाएंगे: स्वतंत्र देव सिंह

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Feb, 2022 10:47 AM

swatantra dev singh says after seeing the trend of the fourth phase

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान खत्म हो गया है। इस बीच यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा...

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान खत्म हो गया है। इस बीच यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि चौथे चरण का रुझान देखने के बाद अब टीपू अपनी साइकिल से ही लंदन के लिए रवाना होने वाले हैं। 

बता दें कि बीते दिनों एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए अखिलेश यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस इंटरव्यू में पत्रकार जब 11 मार्च को लंदन जाने के टिकट के बारे में पूछा तो वे गुस्सा में आ गए थे। उन्होंने कहा था कि जिनके रिश्तेदार और बेटे लंदन में हैं वे लोग लंदन जाएंगे ही। जिनका विदेश में कोई नहीं रहता है वे लंदन कैसे जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!