Edited By Prashant Tiwari,Updated: 21 Jan, 2023 12:36 PM

शुक्रवार को जिले में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन में MLC प्रत्याशी करुणाकान्त मौर्या के पक्ष में वोट दिलाने व उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करने पहुंचे सपा नेता व विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार
संत कबीर नगर (मिथिलेश कुमार धुरिया) : शुक्रवार को जिले में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन में MLC प्रत्याशी करुणाकान्त मौर्या के पक्ष में वोट दिलाने व उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करने पहुंचे सपा नेता व विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने 2024 के चुनाव को BJP के विदाई का समय बताया।
नौजवान इस सरकार में बेरोजगार
स्नातक क्षेत्र के MLC प्रत्याशी करूणकांत मौर्य के पक्ष में वोट देने का आह्वान करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी व मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज पढ़ा-लिखा नौजवान इस सरकार में बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। पढ़े लिखे नौजवान ही इस मतदाता सूची में मतदाता होते हैं। पढ़े लिखे नौजवानों को इस सरकार ने ठगा है। सरकारी विभागों को बेचकर इनको नौकरी से बेदखल करने का सरकार ने कोशिश किया है। आने वाले चुनाव में इनका गुस्सा भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने और समाजवादी पार्टी को जिताने का काम करेगा।

2024 में BJP की विदाई तय
पत्रकारों ने जब स्वामी प्रसाद मौर्य से 2024 के चुनावों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अभी मैनपुरी 2 महीने पहले जो उपचुनाव हुआ हैं। उससे साफ हो गया कि BJP के खिलाफ जनादेश आया है। 2024 का लोकसभा का चुनाव भाजपा के विदाई का चुनाव होगा इसलिए अब मतदाता अपने वोटो के रक्षा के लिए हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करेगा और भाजपा को धूल चटाएगा।

नैतिकता है तो इस्तीफा दे बृजभूषण
WFI के विवाद को लेकर उन्होंने कहा जिस तरीके से राष्ट्रीय स्तर पर अध्यक्ष की जिम्मेदारी बृजभूषण शरण सिंह को मिली थी। उन्हें कुश्ती को बढ़ावा देना था लेकिन इस खेल का दुर्भाग्य है कि तमाम महिला खिलाड़ियों ने उनके ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। यह बहुत ही गंभीर आरोप है। इस पर सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। महिला खिलाड़ियों को न्याय दिलाना चाहिए। महिला खिलाड़ियों के सम्मान की रक्षा करना चाहिए। मैं तो यह कहूंगा अध्यक्ष जी में अगर आप में थोड़ी भी नैतिकता है अपने पद से इस्तीफा दीजिए।