‘छोटे कपड़ों’ को लेकर बोले सुरेंद्र सिंह- इंसान अंगों को ढक कर जबकि जानवर रहते हैं नग्न

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 18 Mar, 2021 06:40 PM

surendra singh said about  small clothes   humans cover organs while

उत्तर प्रदेश बलिया बैरिया के भारतीय जनता पार्टी से विधायक सुरेंद्र सिंह का छोटे कपड़ों पर बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि महिला हो या पुरुष दोनों को ही मर्यादित

बलियाः उत्तर प्रदेश बलिया बैरिया के भारतीय जनता पार्टी से विधायक सुरेंद्र सिंह का छोटे कपड़ों पर बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि महिला हो या पुरुष दोनों को ही मर्यादित कपड़े पहनने चाहिए। उन्होंने कहा कि पशु और इंसान में बुनियादी फर्क यही होता है कि इंसान अंगों को ढक कर मर्यादित तरीके से रहता है, जबकि जानवर नग्न अवस्था में रहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं और बेटियां परिवार की प्रतिष्ठा होती हैं और इसे बनाए रखने के लिए मर्यादा में रहना जरूरी है। इसलिए पुरुष और महिलाओं को ऐसा वस्त्र पहनना चाहिए जिससे उनके ”सभ्य और सुशील होने का एहसास झलके और वे बेहूदा ना लगे।”

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!