'महिलाओं का अपमान करना नहीं था मेरा उद्देश्य'.... विवादित बयान के बाद कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने माफी मांगी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 Jul, 2025 03:01 PM

storyteller aniruddhacharya apologized for his derogatory comments on women

Mathura News: मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक और भागवाताचार्य अनिरुद्धाचार्य की महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने विवाद का रूप ले लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कुछ लड़कियों की उम्र और चरित्र को...

Mathura News: मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक और भागवाताचार्य अनिरुद्धाचार्य की महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने विवाद का रूप ले लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कुछ लड़कियों की उम्र और चरित्र को लेकर ऐसे शब्द कहे, जिससे महिला संगठन और आम जनता में गुस्सा फैल गया।

वीडियो में क्या था?
वीडियो में अनिरुद्धाचार्य ने कुछ लड़कियों के बारे में ऐसा कहा, जो कई लोगों को अपमानजनक लगा। उन्होंने उन लड़कियों के व्यवहार और रिश्तों को लेकर कठोर टिप्पणी की, जिससे विवाद ने बड़ी तेजी पकड़ी। खासकर वीडियो के कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुए, जिनमें उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।

अनिरुद्धाचार्य ने दी सफाई और मांगी माफी
बढ़ते विवाद के बाद अनिरुद्धाचार्य ने अपने बयान पर सफाई दी और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका मकसद कभी भी महिलाओं का अपमान करना नहीं था। उनका बयान केवल कुछ खास लोगों के व्यवहार पर था, ना कि पूरे नारी समाज पर। उन्होंने यह भी बताया कि वायरल वीडियो में से कुछ शब्द काटे गए, जिससे उनका मतलब गलत समझा गया। उन्होंने कहा कि मैं कभी नारी का अपमान नहीं कर सकता। नारी हमारी लक्ष्मी है। अगर मेरी बातों से किसी बहन-बेटी को दुख पहुंचा है, तो मैं उनसे दिल से माफी मांगता हूँ।

'आधी-अधूरी' वीडियो से बढ़ा विवाद
अनिरुद्धाचार्य ने यह भी कहा कि कई लोग वीडियो का केवल एक छोटा हिस्सा देखकर ही नाराज हो गए। उन्होंने समझाया कि उनका बयान उन लड़कियों के बारे में था जो लिव-इन रिलेशनशिप में हैं और कई जगह संबंध बनाते हैं। उनका कहना था कि लड़का हो या लड़की, दोनों का चरित्र साफ होना चाहिए। लेकिन उनका यह बयान पूरे समाज के लिए नहीं था।

विरोध अभी भी जारी
हालांकि माफी मांगने के बाद भी अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ विरोध कम नहीं हुआ है। कई महिला संगठन उनकी टिप्पणी को समाज के लिए खतरनाक और अपमानजनक मान रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उनका मंच से हटाने की आवाज उठा रहे हैं। महिला अधिकार कार्यकर्ता और कुछ संतों का कहना है कि धर्म की आड़ लेकर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाना बिल्कुल गलत है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!