यूपी में सपा को लगेगा एक और बड़ा झटका! रवि वर्मा के बाद अब प्रमोद पटेल भी थामेंगे कांग्रेस का हाथ

Edited By Pooja Gill,Updated: 25 Nov, 2023 10:28 AM

sp will face another big blow in up

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में दरार पड़ गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच लगातार जुबानी जंग चल रही है। इसी बीच कांग्रेस एक बार फिर सपा में सेंध लगाने जा रही है...

लखनऊ (अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में दरार पड़ गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच लगातार जुबानी जंग चल रही है। इसी बीच कांग्रेस एक बार फिर सपा में सेंध लगाने जा रही है। दरअसल, सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा के बाद अब मुलायम सिंह यादव के सहयोगी रहे पूर्व सांसद जंग बहादुर पटेल के पुत्र प्रमोद पटेल कांग्रेस का दामन आज थाम लेंगे।

PunjabKesari
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे दिवंगत नेता जंग बहादुर पटेल फूलपुर से सांसद व सोराव से विधायक रहे हैं। कुर्मी वोट बैंक पर इस परिवार की काफी मजबूत पकड़ रही है, इसी वजह से सपा ने पिछली बार उनके पुत्र प्रमोद कुमार पटेल को प्रतापगढ़ से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन अब प्रमोद समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। प्रमोद पटेल आज यानी शनिवार को अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पर सदस्यता लेंगे। यह सपा के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

PunjabKesari
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जल्द ही अवध क्षेत्र के दो अन्य कर्मी परिवार भी कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। इसे लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वहीं, दूसरी और कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हर जाति में अपनी पैठ बनाने की दिशा में काम पार्टी कर रही है सियासी दिग्गज परिवारों को कांग्रेस से जोड़ा जा रहा है। बता दें कि प्रदेश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले है। सभी राजनीतिक दल इसकी तैयारियों में जुटे हुए है और 80 की 80 सीटों को जीतना चाहते है।

यह भी पढ़ेंः 'मंत्री पद हमारे लिए ज्यादा महत्व नहीं रखता...यह केवल एक साधन है': ओम प्रकाश राजभर
उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने की अटकलों के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कहा कि उनके लिए ‘‘मंत्री पद ज्यादा महत्व नहीं रखता।'' जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें मंत्री पद नहीं दिया गया तो क्या वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ बने रहेंगे, इस पर राजभर ने कहा, ‘‘याद रखें जब मैं सपा (समाजवादी पार्टी) के साथ था, तो मैंने कहा था कि भले ही हमें एक भी सीट नहीं मिले, लेकिन हम सपा के साथ रहेंगे।''

  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!