आज कांग्रेस में शामिल होंगे सपा के उज्जवल रमण सिंह, जानिए किस सीट से होंगे उम्मीदवार

Edited By Pooja Gill,Updated: 02 Apr, 2024 09:00 AM

sp s ujjwal raman singh will join

UP News: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के कई नेता आज कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। सपा के करछना से दो बार विधायक रह चुके उज्जवल रमण सिंह आज कांग्रेस का हाथ थामेंगे। उनकी जॉइनिंग आज...

UP News (अश्वनी सिंह): आगामी लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के कई नेता आज कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। सपा के करछना से दो बार विधायक रह चुके उज्जवल रमण सिंह आज कांग्रेस का हाथ थामेंगे। उनकी जॉइनिंग आज कांग्रेस कार्यालय पर 12.30 बजे होगी। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय और अध्यक्ष अजय राय मौजूद होंगे।

PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में सपा व कांग्रेस के बीच जो समझौता हुआ है उसके तहत कांग्रेस को मिली 17 सीटों में इलाहाबाद सीट भी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव की सहमति पर ही उज्जवल रमण सिंह कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि उज्जवल रमण सिंह को इलाहाबाद सीट दी जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: बड़ी कन्फ्यूजन में समाजवादी पार्टी, मेरठ से अचानक बदला लोकसभा प्रत्याशी....जानें अब किस चेहरे पर लगाया दांव?
समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार की देर रात अपने दो और उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें मेरठ में पार्टी ने उम्मीदवार बदलते हुए सरधना के विधायक अतुल प्रधान पर दांव लगाया है। सपा ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर सूची साझा की जिसमें मेरठ से अतुल प्रधान और आगरा (आरक्षित) से सुरेश चंद कदम को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

यह भी पढे़ंः Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में बुर्के की आड़ में फर्जी वोट पर BJP लगाएगी लगाम, बनाया ये स्पेशल प्लान
2024 लोकसभा चुनाव के दौरान बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान को रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह अपनी कमर कस ली है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश में अब सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा के द्वारा अल्पसंख्यक समाज के लोगों की बूथ कमेटी बनाई जा रही है। जिसको लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के लोगों की बूथ कमेटियां बनाई है। बताया जा रहा है कि हर एक बूथ कमेटी में अल्पसंख्यक समाज के 11 सदस्य शामिल होंगे जिसमें 33% भागीदारी महिलाओं को दी जाएगी।

 

​​​​​​​

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!