कन्नौज में हुआ बड़ा हादसा: लेंटर गिरने से मलबे में दबे 35 मजदूर...तीन की मौत

Edited By Pooja Gill,Updated: 11 Jan, 2025 03:45 PM

major accident in kannauj 35 laborers buried under debris

UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। हादसे में तीन की मौत की पुष्टि हुई है...

UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। हादसे में तीन की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के मरने की आशंका है। मौके पर पहुंचा पुलिस और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

PunjabKesari
सीएम योगी ने लिया संज्ञान 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

PunjabKesari
राहत एवं बचाव कार्य जारी
यह हादसा कन्नौज रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान हुआ। यहां स्टेशन के दो मंजिल पर निर्माणाधीन लेंटर अचानक गिर गया। हादसे में 35 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।  

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!