एक ही परिवार की पांच लोगों की निर्मम हत्या, पारिवारिक कलह में हत्या की आशंका

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Jan, 2025 09:57 AM

brutal murder of five people of the same family suspicion

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से नए साल पर एक दुखद खबर सामने आई है जहां पर एक ही परिवार को चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस होटल में पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से नए साल पर एक दुखद खबर सामने आई है जहां पर एक ही परिवार को 5 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है।मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। जिसमें आरोपी अरशद (उम्र 24 वर्ष) ने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी। इस हृदय विदारक घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया।  

*मृतकों का विवरण:*  
1. आलिया (उम्र 9 वर्ष, बहन)  
2. अल्शिया (उम्र 19 वर्ष, बहन)  
3. अक्सा (उम्र 16 वर्ष, बहन)  
4. रहमीन (उम्र 18 वर्ष, बहन)  
5. अस्मा (माता)  

*आरोपी का विवरण:*  
* नाम: अरशद  
* पिता का नाम: बदर  
* पता: इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया, कुबेरपुर, आगरा  
* उम्र: 24 वर्ष  

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की। फील्ड यूनिट को भी बुलाकर साक्ष्यों का संग्रह किया जा रहा है।  आरोपी अरशद को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में विस्तृत जांच व अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग आगरा जिले  इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया, कुबेरपुर के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस शुरूआती जांच में परिवारिक कहल में हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य एकत्रित करने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है और इस मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई है। साक्ष्यों के अधार पर हत्या की सही वजह साफ कर पाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!