चंदन गुप्ता हत्या कांड मामले में 28 आरोपी दोषी करार,  NIA की स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला

Edited By Ramkesh,Updated: 02 Jan, 2025 01:36 PM

28 accused found guilty in chandan gupta murder case nia

कासगंज के तिरंगा यात्रा में मारे गए चंदन गुप्ता मर्डर केस में NIA की स्पेशल कोर्ट ने आज 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है। जबकि 2 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। लगभग 7 साल के बाद चंद को NIA की स्पेशल कोर्ट से न्याय मिला है।

लखनऊ: कासगंज के तिरंगा यात्रा में मारे गए चंदन गुप्ता मर्डर केस में NIA की स्पेशल कोर्ट ने आज 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है। जबकि 2 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। लगभग 7 साल के बाद चंद को NIA की स्पेशल कोर्ट से न्याय मिला है।

आप को बता दें कि 26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पूरे शहर में दंगा हो गया था। इस मामले में चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने थाना कासगंज में आरोपी सलीम सहित 20 नामजद एवं अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराई थी। फिलहाल सात साल बाद आरोपियों को सजा हुई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!