आजमगढ़ से सपा सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा से दिया इस्तीफा, करहल से बने रहेंगे विधायक

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Mar, 2022 03:18 PM

sp mp akhilesh yadav resigns from lok sabha from azamgarh

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। वहीं  रामपुर जिले से आजम खान ने भी लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। आजम खान और अखिलेश यादव विधायक बने रहेंगे।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर निचले सदन की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र सौंपा।

PunjabKesari

बता दें कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य रहें हैं। इस्तीफे के दौरान सपा अध्यक्ष के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव भी मौजूद थे। गौरतलब है कि अखिलेश यादव हाल में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं। इसके पहले उन्होंने पार्टी और समर्थकों से पहले इस बारे में उन से अपनी राय मांगी थी। फिलहाल आज अखिलेश यादव और आजम खान ने लोकसभा पद से स्तीफा दे दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!