सपा विधायक के विवादित बोल ...गर्म हुआ सियासी पारा... रामचरित मानस की प्रतियां जलाने वाले को बताया अपना मसीहा

Edited By Ramkesh,Updated: 13 Oct, 2025 02:05 PM

sp mla s controversial remarks political temperature rises calls the perso

हिन्दू धर्मगुरुओं पर अशोभनीय टिप्पणी आजकल आम बात हो गई है। इसी कड़ी में अंबेडकरनगर जिले की अकबरपुर विधानसभा सीट से सपा के विधायक राम अचल राजभर ने रामचरित मानस की प्रतियां जलाने वाले को अपना मसीहा बताया है। इस जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।...

अम्बेडकरनगर (कार्तिकेय द्विवेदी): हिन्दू धर्मगुरुओं पर अशोभनीय टिप्पणी आजकल आम बात हो गई है। इसी कड़ी में अंबेडकरनगर जिले की अकबरपुर विधानसभा सीट से सपा के विधायक राम अचल राजभर ने रामचरित मानस की प्रतियां जलाने वाले को अपना मसीहा बताया है। इस जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर उनकी किरकिरी भी हो रही है।

 

आपको बताते चले कि राम अचल राजभर मौजूदा समय में अंबेडकरनगर जिले की अकबरपुर विधानसभा सीट से सपा के विधायक है और वो सपा के राष्ट्रीय महासचिव भी है। विवादित बोल का यह वायरल वीडियो अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसमें राम अचल राजभर पीडीए की एक चौपाल को संबोधित कर रहे है। इस चौपाल में राम अचल राजभर ने सार्वजनिक रूप से दक्षिण भारत में राम चरित मानस की प्रति जलाने वालों के हिमायती की भूमिका में बयान देते नजर आ रहे है। वह यहीं नहीं रूके इसके अलावा राम अचल राजभर यह भी कह रहे है कि अपने धर्म गुरुओं द्वारा लिखित किताब को पढ़िए तब आप कुंभ नहीं जाओगे और अयोध्या नहीं जाओगे ।

इतना ही नहीं सपा की पीडीए चौपाल को संबोधित करते हुए राम राजभर ने भाजपा और संघ नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि बीजेपी के जितने बड़े बड़े नेता है उनके दामाद मुसलमान भाई है...भगाए तो जानू...आडवाणी, अटल बिहारी बाजपेई, मुरली मनोहर जोशी का जिक्र करते हुए बाबा बागेश्वर धाम के बारे में कहा कि वो पर्ची खोलते है उनका भाई पकड़ कर कट्टा में जेल भेज दिया गया उनकी पर्ची नहीं खोल पाए। बागेश्वर धाम की बहन ने मुस्लिम से शादी की है। फिलहाल वायरल वीडियो के लेकर अभी तक सपा की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है। वायरल वीडियो को लेकर सपा पर हिन्दू विरोधी करार दें रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!