2 बीवियों से नहीं भरा मन, 44 साल की उम्र में ब्याह लाया तीसरी, 6 दिन भी नहीं निभा सका 7 जन्मों का रिश्ता; रात में किया ऐसा कांड, पुलिस भी सहम गई

Edited By Purnima Singh,Updated: 17 May, 2025 03:50 PM

six days after marriage the wife was beaten to death with a stick

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक गांव में 44 वर्षीय व्यक्ति ने शादी के छह दिन बाद ही अपनी पत्नी की कथित तौर पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी .....

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक गांव में 44 वर्षीय व्यक्ति ने शादी के छह दिन बाद ही अपनी पत्नी की कथित तौर पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के अमौली गांव की है जहां राजू पाल ने पारिवारिक झगड़े में अपनी पत्नी आरती पाल (26) को कथित तौर पर लाठी से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। 

थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस आरती को नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि राजू को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरती और राजू की शादी नौ मई को हुई थी। यह राजू की तीसरी शादी थी। उसकी दो शादियां पहले ही टूट चुकी हैं। उसने बताया कि शादी के बाद से ही राजू का आरती से झगड़ा होने लगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!