साली को जीजा से शादी रचाना पड़ा महंगा, विवाह के बाद युवती ने किया सुसाइड...अब न्याय के लिए भटक रहा पिता

Edited By Pooja Gill,Updated: 09 Jun, 2023 04:32 PM

sister in law had to get married

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक युवती को अपने जीजा से शादी करना इतना भारी पड़ा कि, उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। दरअसल, एक महिला ने रिश्ते में जीजा लगते एक युवक से शादी रचा ली...

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक युवती को अपने जीजा से शादी करना इतना भारी पड़ा कि, उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। दरअसल, एक महिला ने रिश्ते में जीजा लगते एक युवक से शादी रचा ली। उनकी इस शादी की बात सुनकर ससुराल वाले उनके घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस बात से डरते हुए युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

यह भी पढ़ेंः Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश की रिपोर्ट, कहा- 'पहलवानों के खिलाफ हेट स्पीच का कोई मामला नहीं बनता'

बता दें कि, यह पूरा मामला पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र का है। जहां के गांव भैरव कला की रहने वाली 21 वर्षीय एक युवती अपने जीजा के ममेरे भाई के साथ ऋषिकेश हरिद्वार गई थी। वहां पर ही दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों पति पत्नी अपने-अपने घर चले गए। घर पर जब लड़की के माता पिता ने उसकी मांग में सिंदूर भरा देखा तो उन्होंने पूछा तो उसने उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद युवती के मां बाप लड़के के घर गए और शादी धूमधाम से करने का दबाव बनाने लगे।

PunjabKesari

इंसाफ के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा लड़की का पिता
जब इन दोनों की शादी की बात लड़के के घर वालों को पता चली तो शादी से नाराज होकर वो लड़की के घर चले गए। युवती के घर आकर उन्होंने गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। घर के बाहर झगड़ा होता देख वो बर्दाश्त नहीं कर पाई। वह अपने कमरे में चली गई और आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर लड़की के पिता बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस का चक्कर काट रहे है। पीड़िता के पिता का कहना है कि कि लड़के के साथ-साथ उसके घर वालों को भी इसकी सजा मिलनी चाहिए।

.

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!