डिंपल यादव के समर्थन में शिवपाल ने मांगे वोट, कहा- अब अखिलेश यादव को 'छोटे नेताजी' कहकर पुकारे जनता

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Nov, 2022 05:55 PM

shivpal asked for votes in support of dimple yadav

उत्तर प्रदेश हो रहे उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ प्रचार प्रसार कर रही हैं। वहीं दोनों पार्टियों में जुबानी जंग भी जारी है। समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव भी...

इटावा: उत्तर प्रदेश हो रहे उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ प्रचार प्रसार कर रही हैं। वहीं दोनों पार्टियों में जुबानी जंग भी जारी है। समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव भी डिंपल यादव के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। शिवपाल यादव ने इटावा के ताखा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम चाहते है अखिलेश को लोग छोटे नेता जी कहे तो ज्यादा बेहतर होगा।

उन्होंने कहा नेता जी के निधन के बाद यह पहला चुनाव है। नेता जी को आप सभी का प्यार जैसे मिला वैसे ही छोटे नेता जी को भी मिलना चाहिए। वहीं जनसभा के दौरान सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा कि नेताजी ने मैनपुरी का विकास किया है। मैनपुरी के लोग नेताजी का परिवार हैं। आप लोग भी नेताजी को अपना आशीर्वाद दिया उपचुनाव में भी अपना आशीर्वाद सपा को जरूर देंगे।

गौरतलब है आज बुधवार को मैनपुरी लोकसभा चुनाव के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। जिसमें सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए वोट मांगे साथ ही मंच से चाचा शिवपाल सिंह यादव ने भतीजे को छोटे नेता जी की उपाधि दी। हालांकि अब चाचा भतीजे एक दूसरे के  तारीफों के पुल बांध रहे। वहीं जब सरकार ने शिवपाल यादव की सुरक्षा में कटौती की तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ट्वीट कर आपत्तिजनक बताया। फिलहाल अब सभी की निगाहें मैनपुरी पर टिकी हैं।
 

Related Story

Trending Topics

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!