शर्मनाक: जीजा ने साली को बनाया हवस का शिकार, युवती की शिकायत पर हिरासत में आरोपी

Edited By Ramkesh,Updated: 11 May, 2022 05:16 PM

shameful brother in law made sister in law a victim of lust

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी साली से कथित तौर पर जबरन बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष यशपाल...

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी साली से कथित तौर पर जबरन बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष यशपाल धामा ने बताया कि मूल रूप से जनपद नवादा बिहार की रहने वाली एक युवती ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने कहा कि उसके जीजा प्रितेश कुमार ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार उसके जीजा का ऑपरेशन हुआ था। 4 मई को उसकी बहन ने बिहार से उसको अपने जीजा की देखभाल के लिए बुलाया। उसकी बहन किसी कारखाने में नौकरी करती है। धामा ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि जब उसकी बहन काम करने चली गई, तो उसके जीजा ने उससे मारपीट करके जबरन बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आज दोपहर को आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने युवती को चिकित्सा परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!