Saharanpur: दो छात्राओं को मिलेगा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों सम्मान

Edited By Mamta Yadav,Updated: 15 Dec, 2022 01:55 AM

saharanpur two girl students will be honored by governor anandi ben patel

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में ग्रामीण परिवेश की दो मेधावी छात्राओं ने मेरठ यूनिवर्सिटी में टाप किया है। इन दोनों छात्राओं को 15 दिसंबर को राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के हाथों स्वर्ण पदक मिलेगा।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में ग्रामीण परिवेश की दो मेधावी छात्राओं ने मेरठ यूनिवर्सिटी में टाप किया है। इन दोनों छात्राओं को 15 दिसंबर को राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के हाथों स्वर्ण पदक मिलेगा।       

वंदना गुप्ता  ने 88.43 प्रतिशत के साथ पर प्राप्त की स्वर्णिम उपलब्धि
इस उपलब्धि से दोनों छात्राओं के माता-पिता गदगद हैं। छात्रा वंदना गुप्ता नकुड़ के हरि ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की बीएड. की छात्रा है। वंदना गुप्ता ने बीएड में चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय मेरठ में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य एनपी राठौड़ ने आज बताया कि वंदना गुप्ता ने 1400 में से 1238 अंक प्राप्त कर 88.43 प्रतिशत के साथ यह स्वर्णिम उपलब्धि प्राप्त की है। हरि ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक चौधरी हरिपाल सिंह और चेयरमैन सुभाष चौधरी ने वंदना गुप्ता को बधाई दी है।       

भारतीय वन सेवा में अधिकारी बनना चाहती हैं तनु
जिले की एक अन्य मेधावी छात्रा तनु चौधरी नकुड़ क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी किसान बृजवीर सिंह की बेटी हैं। तनु चौधरी ने रामपुर मनिहारान स्थित कृषि गोचर महाविद्यालय में बीएससी में 80.60 प्रतिशत अंकों के साथ टाप किया है। तनु चौधरी इसी महाविद्यालय से बीएड कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता बृजवीर सिंह, माता रीना देवी और कालेज के शिक्षकों को दिया। उन्होंने आज कहा कि वह भारतीय वन सेवा में अधिकारी बनना चाहती हैं और बीएड के साथ-साथ वह सिविल सर्विसेज की भी तैयारी करेंगी। तनु चौधरी ने इंटर में भी 81 फीसद अंक प्राप्त कर अपने परिवार का नाम रोशन किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!