UP में 15 जनवरी तक रैलियों पर रोक- गैरकानूनी पैसे, शराब पर होगी कड़ी नजर

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Jan, 2022 04:56 PM

rallies banned in up till january 15 illegal money

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2022 की तारीखों का निवार्चन आयोग ने ऐलान कर दिया है। प्रदेश में पहला चरण 10 फरवरी को शुरु होगा। दूसरा चरण,  14 फरवरी, तीसरा 20 फरवरी, चौथा  23 फरवरी, पांचवा 27 फरवरी, छठवां  3 मार्च  सातवां, 7 मार्च को होगा। वहीं...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2022 की तारीखों का निवार्चन आयोग ने ऐलान कर दिया है। प्रदेश में पहला चरण 10 फरवरी को शुरु होगा। दूसरा चरण, 14 फरवरी, तीसरा 20 फरवरी, चौथा  23 फरवरी, पांचवा 27 फरवरी, छठवां  3 मार्च  सातवां, 7 मार्च को होगा। वहीं वोटो की गिनती 10 मार्च को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि कोरोना में चुनाव चुनौतीपूर्ण है, लेकिन चुनाव कराना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि  80 साल के ऊपर के लोगों के लिए पोस्टल बैलेट का इंतजाम किया गया है और कोरोना प्रभावितों के लिए भी पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पोलिंग बूथों की संख्या भी बढ़ाई गई है। चंद्रा ने बताया कि महिला वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ है। दिव्यांगों के लिए भी पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है। उम्मीदवारों को आपराधिक जानकारी देना जरूरी है। चुनाव के लिए खर्च की सीमा बढ़ाई गई। अब हर उम्मीदवार विधान सभा चुनाव में एक उम्मीदवार 40 लाख खर्च कर सकेगा। आज से उत्तर प्रदेश में  चुनाव आचार संहिता आज से लागू हो गया है।

उन्होंने बताया कि बूथों पर मास्क, सैनिटाइजर होगा। मतदान कर्मी डबल वैक्सीनेटेड हो और कोवड गाइडलाइंस के दायरे में चुनाव कराएंगे। गैरकानूनी पैसे और शराब पर को लेकर प्रशासन एलर्ट पर रहेगा। वहीं 15 जनवरी तक सभी रैलियों पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है। वोटिंग की समय सीमा को एक घंटे बढ़ा दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!