भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन: गूगल राखी, बच्चों के लिए डोरेमोन, स्पाइडर-मैन और घड़ी वाली राखी बनी पहली पसंद

Edited By Anil Kapoor,Updated: 27 Aug, 2026 12:42 PM

raksha bandhan a festival symbolizing unbreakable love between brother sister

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को उत्साह के साथ मनाया जाएगा । ऐसे में प्रयागराज के  बाजारों में राखी के बाजारों में रौनक देखी जा रहीं  है ।शहर के कई अलग-अलग क्षेत्रों में राखी की दुकानें....

Prayagraj News (सैय्यद आकिब रजा): भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को उत्साह के साथ मनाया जाएगा । ऐसे में प्रयागराज के  बाजारों में राखी के बाजारों में रौनक देखी जा रहीं  है ।शहर के कई अलग-अलग क्षेत्रों में राखी की दुकानें सज गई हैं। राखी खरीदने के लिए युवतियों व महिलाओं की भीड़ भी दुकानों में जुट गई है इस बार की राखियां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं गूगल राखी के साथ-साथ बच्चों के कार्टून वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

PunjabKesari

हालांकि राखी पिछले साल के मुकाबले थोड़ी महंगी बिक रही है लेकिन लोगों में उत्साह कम नहीं है ।पिछली बार जिन राखियों का दाम ₹30 था वह आज 50 rs में बिक रही हैं ।इस बार की राखियों में हर वर्ग के लोगो का खास ख्याल रखा गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा बच्चों के लिए घड़ी वाली राखी के साथ कार्टून कैरेक्टर्स के नाम से कई राखियां बिक रही हैं जैसे डोरेमोन , छोटा भीम , शिनचैन आदि। साथ ही  इस बार राजनीतिक राखियां भी बाजारों में बिक रही है लेकिन दुकानदार आरिफ शेख के मुताबिक राजनीतिक राखियां को कोई पसंद नहीं कर रहा है । महिलाओं का कहना है कि डिजिटलाइजेशन के युग में भी  पुरानी परंपरा से राखी को मनाएंगे और डाक और कोरियर से अपने भाइयों को राखी भेजेंगे क्योंकि राखी एक ऐसा त्यौहार है जिसको हम वॉट्स ऐप और फेसबुक के जरिए नहीं मना सकते हैं।

PunjabKesari

प्रयागराज से सिविल लाइन क्षेत्र में राखी के बाजार में रौनक दिखाई दे रही है  प्रयागराज के बाजारों में भी अनेकों तरह की राखियां लोगों को आकर्षित कर रही है आपको बता दे राखी का पर्व पूरे देश में 28 अगस्त को मनाया जाएगा भाई बहन के इस अटूट बंधन को लेकर यह पर्व मनाया जाता है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!